Vaar aur Din जिसे हम अंग्रेजी में Day कहते हैं। भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह के प्रत्येक दिन का अपना एक विशेष महत्व होता है। हर दिन किसी विशेष ग्रह, देवता, रंग और ऊर्जा से जुड़ा होता है। यदि हम इन रहस्यों को समझें और उनका पालन करें, तो जीवन में शांति, सफलता और समृद्धि संभव है।
इस लेख में हम जानेंगे कि हर वार से जुड़ी हुई कौन-कौन सी बातें जाननी चाहिए जैसे – देवता, ग्रह, शुभ रंग, व्रत, मंत्र, उपाय और कौन से काम किस दिन नहीं करने चाहिए।

वार और देवता
प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता और ग्रह से जुड़ा होता है। इनका प्रभाव हमारे स्वभाव, निर्णय और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है। हर एक Vaar aur Din का स्वामी एक अधिपति ग्रह होता हैं।
सृष्टि के सात दिनों का क्रम यह हैं:-
- रविवार
- सोमवार
- मंगलवार
- बुधवार
- गुरुवार
- शुक्रवार
- शनिवार
गुरु , सोम , बुध और शुक्र इन चार दिनों को सौम्य और मंगल , रवि और शनि इन तीन वारों को क्रूर संज्ञक माना गया हैं।
वार | देवता | ग्रह |
---|---|---|
रविवार | सूर्य देव | सूर्य |
सोमवार | भगवान शिव | चंद्रमा |
मंगलवार | श्री हनुमान | मंगल |
बुधवार | श्री गणेश | बुध |
गुरुवार | भगवान विष्णु / बृहस्पति | बृहस्पति |
शुक्रवार | माता लक्ष्मी | शुक्र |
शनिवार | शनि देव | शनि |
वार के अनुसार शुभ रंग
हर दिन का एक विशेष रंग होता है, जिसे पहनने से सकारात्मक ऊर्जा और सफलता मिलती है। इसकी पूरी लिस्ट हमने आपकी सुविधा के लिए बना दी है जिसको आप देख और पढ़ लीजिये और दूसरे लोगो के साथ शेयर भी कीजिये जिससे उन्हें Vaar aur Din से जुडी यह जानकारी पता चल सके।
वार | शुभ रंग | लाभ |
---|---|---|
रविवार | लाल, सुनहरा | आत्मबल, तेज |
सोमवार | सफेद, हल्का नीला | मानसिक शांति, चित्त की स्थिरता |
मंगलवार | लाल, केसरिया | साहस, ऊर्जा, जोश |
बुधवार | हरा | बुद्धि, व्यापारिक लाभ |
गुरुवार | पीला, नारंगी | ज्ञान, धार्मिकता |
शुक्रवार | गुलाबी, सफेद | प्रेम, सुख-समृद्धि |
शनिवार | काला, नीला | आत्म-नियंत्रण, कर्मशुद्धि |
कौन से दिन क्या काम नहीं करने चाहिए ?
ज्योतिष के अनुसार कुछ कार्य विशेष दिनों में नहीं करने चाहिए, जिनके बारे में नीचे लिखा हैं:
- रविवार: बाल कटवाना, नया काम शुरू करना वर्जित होता हैं।
- सोमवार: कोई भी नया व्यवसाय, व्यापार आदि या यात्रा शुरू नहीं करनी चाहिए, इस दिन शिव जी की पूजा करें।
- मंगलवार: रक्तदान, बाल कटवाने और शेविंग से बचें।
- बुधवार: किसी भी व्यक्ति से बहस ना करें क्योंकि वह झगड़ें में बदल सकता है इसलिए कुछ भी गलत बोलने से बचें।
- गुरुवार: बाल, दाढ़ी कटवाना वर्जित हैं और गुरु का अपमान न करें।
- शुक्रवार: लोगों के साथ वाद-विवाद या उधारी न करें।
- शनिवार: शनि दोष से बचने के लिए किसी को अपशब्द ना कहें और किसी भी व्यक्ति की निंदा न करें।
वार के अनुसार व्रत और उपवास
जिस तरह से हर Vaar aur Din के लिए कुछ कार्य होते हैं और इन्हें उस दिन नहीं करना चाहिए, ऐसे ही हर दिन से जुड़े व्रत व्यक्ति को आध्यात्मिक शक्ति और मानसिक बल प्रदान करते हैं:
- रविवार: सूर्य देव – स्वास्थ्य और आत्मविश्वास के लिए
- सोमवार: भगवान शिव को समर्पित – संतान के सुख और मानसिक शांति के लिए यह दिन शुभ होता है , इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करने पर विशेष फल प्राप्त होता हैं
- मंगलवार: हनुमान जी का व्रत – साहस और रक्षा के लिए और हनुमान जी की कृपा के लिए
- बुधवार: गणेश जी – व्यापार और बुद्धि के लिए
- गुरुवार: बृहस्पति – विवाह, ज्ञान और गुरु कृपा के लिए आज के दिन व्रत करना चाहिए
- शुक्रवार: लक्ष्मी माता – धन और समृद्धि के लिए देवी लक्ष्मी का व्रत किया जाता हैं
- शनिवार: शनि देव – दोष निवारण और कर्म सुधार के लिए शनि देव की पूजा करें और शनिवार के दिन सरसों का तेल दान करें या फिर शनिदेव को अर्पण करें
वार और ग्रह और ग्रहों का प्रभाव
हर दिन एक विशेष ग्रह से जुड़ा होता है, जो उस दिन की ऊर्जा और दिशा को नियंत्रित करता है। ऐसे ही जिस दिन किसी व्यक्ति का जन्म होता हैं , उस दिन का प्रभाव उस व्यक्ति पर जीवनभर रहता है। इसे आप नीचे दिए गए ग्रह के स्वभाव अनुसार समझना चाहिए और ऐसा ही व्यवहार और स्वभाव उस दिन जन्म लेने वाले जातक का भी समझना चाहिए :
- सोमवार – चंद्रमा: यह ग्रह लोगो की भावना, रिश्ते और मन की स्थिति को नियंत्रित करता हैं
- मंगलवार – मंगल: शक्ति का सूचक , पराक्रम और क्रोध
- बुधवार – बुध: वाणी, व्यापार, व्यवहार
- गुरुवार – बृहस्पति: ज्ञान, धर्म और शिक्षा
- शुक्रवार – शुक्र: भोग, प्रेम, कला आदि
- शनिवार – शनि: न्याय, कर्म और तप
- रविवार – सूर्य: आत्मबल, नेतृत्व और सेहत
वार के अनुसार छोटे-छोटे उपाय
किस दिन आपको कौन से उपाय करने चाहिए जिससे आपको अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं:
Read this article: तिथि का महत्व, प्रभाव और उपयोग
- सोमवार: शिवलिंग के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पण करें
- मंगलवार: हनुमान जी को सिंदूर और चोला चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें
- बुधवार: किसी कन्या को हरे रंग के कपडे दान करें
- गुरुवार: पीले कपडे और केला किसी योग्य ब्राह्मण को दान करें
- शुक्रवार: लक्ष्मी जी को कमल पुष्प अर्पण करें
- शनिवार: सरसों के तेल का दान करें, काले तिल चढ़ाएं
- रविवार: सूर्य को जल चढ़ाएं और “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जाप करें
हर दिन का बीज मंत्र
वार | मंत्र |
---|---|
रविवार | ॐ घृणि सूर्याय नमः |
सोमवार | ॐ नमः शिवाय |
मंगलवार | ॐ हं हनुमते नमः |
बुधवार | ॐ गं गणपतये नमः |
गुरुवार | ॐ बृं बृहस्पतये नमः |
शुक्रवार | ॐ श्रीं श्रीये नमः |
शनिवार | ॐ शं शनैश्चराय नमः |
किस कार्य के लिए कौन सा दिन शुभ ?
- यात्रा के लिए: बुधवार और गुरुवार का दिन सबसे उत्तम होता हैं
- व्यापार की शुरुआत: गुरुवार और शुक्रवार का दिन व्यापार के लिए सबसे शुभ होता हैं
- गृह प्रवेश: मंगलवार और गुरुवार के दिन ग्रह-प्रवेश करना चाहिए
- विवाह: गुरुवार और शुक्रवार विवाह के लिए शुभ दिन माने जाते हैं
- न्यायिक मामलों के लिए: सोमवार और गुरुवार शुभ, शनिवार के दिन से हमेशा बचें
निष्कर्ष:
ज्योतिष शास्त्र केवल भविष्यवाणी नहीं, बल्कि एक दैनिक जीवन-शैली है। यदि आप हर Vaar ya Din(दिन) की ऊर्जा, देवता, ग्रह और रंग के अनुसार अपने जीवन को ढालें, तो निश्चित रूप से आपको सफलता और शांति आपके जीवन में आ सकती है। हर दिन को शुभ और दिव्य बनाने का रहस्य हमारे शास्त्रों में छिपा हुआ है – बस उसे सही तरीके से आपको करना और अपनाना आना चाहिए।